Patna: कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. मेल में IED विस्फोट और हमले की बात कही गई है, जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर दोनों कोर्ट परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. साथ ही ई-मेल कहां से भेजा गया, इसके तकनीकी स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया जाएगा और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.