Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
पत्रकार से जनप्रतिनिधि: हजारीबाग में राणा मेयर, छतरपुर में गुप्ता अध्यक्ष
Home, Photo Story

पत्रकार से जनप्रतिनिधि: हजारीबाग में राणा मेयर, छतरपुर में गुप्ता अध्यक्ष

Administrator
Administrator
Author
February 27, 2026 26 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Hazaribagh: झारखंड के स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार पत्रकारिता जगत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जनता की आवाज उठाने वाले दो पत्रकारों ने अब सीधे जनप्रतिनिधि बनकर शहरों की बागडोर संभाल ली है।

हजारीबाग में अरविंद राणा की ऐतिहासिक जीत

हजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दैनिक जागरण के अपराध संवाददाता और समाजसेवी अरविंद राणा ने मेयर पद पर 4650 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।

मूल रूप से चतरा जिले के रहने वाले अरविंद राणा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। बेजुबान पशुओं की सेवा हो या छठ पूजा के दौरान ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ पर फल स्टॉल लगाकर महंगाई पर लगाम कसने की पहल—इन कार्यों ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई। उनके इस कदम से बाजार में फलों की कीमतों में गिरावट आती थी, जिससे आम लोगों को सीधी राहत मिलती थी।

जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि शहरवासियों के भरोसे की जीत है। पत्रकारिता के दौरान शहर की समस्याओं को करीब से समझने का अनुभव अब प्रशासनिक स्तर पर काम आएगा।

छतरपुर में अरविंद गुप्ता को जनता का समर्थन

इधर छतरपुर नगर पंचायत से भी सकारात्मक खबर आई है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं और रांची प्रेस क्लब में एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को मतदाताओं ने सराहा और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी।

इन दोनों जीतों ने यह साबित कर दिया है कि जमीनी मुद्दों से जुड़े लोग जब राजनीति में आते हैं, तो जनता उन्हें खुले दिल से स्वीकार करती हैं।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.