Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए विपक्ष से सीधा सवाल पूछा—“बताओ मैं कौन हूं? हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई?”
तस्वीर में मंत्री सिख पगड़ी पहने और माथे पर चंदन का टीका लगाए नजर आ रहे हैं. उनके इस पोस्ट को धर्म और जाति के आधार पर राजनीति पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है.
धर्म नहीं, इंसानियत और संविधान है पहचान
पोस्ट के साथ मंत्री ने लिखा कि देश में जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश को बांटने की कोशिशें लोकतंत्र के लिए घातक हैं.
उन्होंने शहीद भगत सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेज उन्हें फांसी दे सकते थे, लेकिन उनके विचारों को झुका नहीं सके. मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश की असली पहचान किसी एक धर्म से नहीं, बल्कि इंसानियत, बराबरी और संविधान से है.
साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे देश को जोड़ने की राजनीति करेंगे या बांटने की. मंत्री ने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और जब वह फैसला सुनाती है तो सत्ता के ऊंचे सिंहासन भी हिल जाते.