चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न होने के बाद कल रांची के विभिन्न चैती दुर्गा पूजा समितियों के द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा का शोभा यात्रा के साथ विसर्जन किया गया इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव आस्था का माहौल देखने को मिला यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए रांची के बड़ा तालाब पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नम आखों से मां दुर्गा की विदाई की और पुनः आगमन की प्रार्थना की विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।