रांची के पुरुलिया रोड स्थित लोयला मैदान में मंगलवार की शाम क्रिसमस मेला की शुरुआत हुई. मेले का उदघाटन आर्चबिशप विसेंट आईंद ने किया.क्रिसमस मेला में कुल 118 स्टॉल लगाये गये हैं. इनमें क्रिसमस के सजावटी सामान, केक, कपड़े और खाने-पीने के स्टॉल शामिल हैं. पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और मेले का आनंद लिया. आर्चबिशप विसेंट आईंद ने कहा कि इस वर्ष ख्रीस्त जयंती महत्वपूर्ण अवसर है. इस बार तारीख का एक अनोखा संयोग है. हम 25 दिसंबर 2025 को ख्रीस्त जयंती मनायेंगे. यह आगमन हमें किसी की प्रतीक्षा की याद दिलाता है. यह प्रतीक्षा हमारे प्रभु यीशु मसीह की है. इस क्रिसमस हम सद्भावना, शांति और प्रेम को दूसरों के साथ बांटें.