Ranchi/Dehradun: झारखंड के चर्चित डॉन अखिलेश सिंह के आपराधिक गुरु रह चुके विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई है. यह वारदात देहरादून में हुई, जहां जिम से लौटते वक्त सिल्वर सिटी मॉल के पास बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. हमलावरों ने नजदीक से तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
कैसे हुई वारदात
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, दो हमलावर पैदल आए और पिस्टल से फायरिंग कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि विक्रम रोजाना जिम जाते थे, जिससे आशंका है कि आरोपियों ने पहले से उनकी रेकी की थी.
पुलिस का क्या कहना है
देहरादून पुलिस के अनुसार, दोनों हमलावर पैदल ही आए और वारदात के बाद उसी तरह निकल गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटाई गई हैं. मामले की जांच उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीरता से की जा रही.