Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
बोकारो स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, सरेआम फायरिंग से फैली दहशत
Crime

बोकारो स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, सरेआम फायरिंग से फैली दहशत

Administrator
Administrator
Author
February 22, 2026 19 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के समीप रविवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हुई इस वारदात से स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए। अज्ञात अपराधियों ने स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के पास खड़े सचिन यादव नामक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

यात्रियों और दुकानदारों में मची भगदड़

अचानक हुई गोलीबारी से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आसपास के दुकानदारों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश या पुराने विवाद के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.