Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
ईरान हमले के विरोध में रांची में प्रदर्शन
Home

ईरान हमले के विरोध में रांची में प्रदर्शन

Administrator
Administrator
Author
March 1, 2026 19 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: ईरान पर अमेरिकी-इजरायली सैन्य हमलों के विरोध में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े नागरिकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में झारखंड जनाधिकार महासभा, भाकपा (माले) लिबरेशन, भाकपा (मार्क्सवादी), भाकपा सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने ईरान पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल क्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने फिलिस्तीन में जारी हिंसा का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्रवाइयों से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों की जान जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईरान पर हमला उसकी राष्ट्रीय संप्रभुता तथा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

सभा में यह भी कहा गया कि भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम रहना चाहिए और किसी भी सैन्य आक्रामकता का समर्थन नहीं करना चाहिए। कुछ वक्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के इजरायल दौरे के संदर्भ में केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए और इसे भारतीय हितों के लिए नुकसानदायक बताया।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह ईरान पर हमले को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करे और शांति की दिशा में कदम उठाए। साथ ही उन्होंने देश और दुनिया के शांति पसंद लोगों से अपील की कि वे ईरान और फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज बुलंद करें।

प्रदर्शन के दौरान “अमेरिकी-इजरायली साम्राज्यवादी युद्ध बंद करो”, “ईरान पर हमला बंद करो” और “अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, अमन कुमार, बिनीत मुंडू, एलिना होरो, फरहाद अब्बास, हसनैल जैदी, मनोज भक्त, एम एल सिंह, मंसाराम लोहरा, नंदिता भट्टाचार्य, पी एम टोनी, प्रिय शीला बेसरा, प्रवीर पीटर, प्रतीक मिश्रा, पीटर मार्टिन, आर एन सिंह, सिराज, सोहेल अंसारी, सोनाली केवट, सुखनाथ लोहरा, टीना सोरेन, तारिक, त्रिलोकी नाथ, याकूब कुजूर, विजय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.