Ranchi: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने एक बार फिर लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी प्रमुख कारण है। खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता का असर तेल बाजार पर पड़ा है, जिसका सीधा असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है।
कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग जैसे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।