रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आज से राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई राज्य शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 18 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी...इस राज्य स्तरीय हॉकी मुकाबले में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के 15 ओर 17 आयु वर्ग की स्कूली टीमें हिस्सा ले रही हैं..खेल प्रतिभा को निखारने और बच्चों में खेल के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता, झारखंड में हॉकी की परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाने का एक और प्रयास है।