Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 8 सिम बरामद
Crime

जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 8 सिम बरामद

Administrator
Administrator
Author
February 11, 2026 7 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी पु०नि० मो० फारूक के नेतृत्व में, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लखनुडीह पारटोल रोड स्थित ग्राम डिगवाडीह से करीब 200 मीटर दक्षिण, बाँस झुड़ के पास की गई.

इस कार्रवाई में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. मौके से चार साइबर अपराधियों को फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड के साथ पकड़ा गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु (19 वर्ष), ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह

हुसैन अंसारी (26 वर्ष), ग्राम कबरी

साकिर अंसारी उर्फ लालु (26 वर्ष), ग्राम बरमुण्डी

सिराज अंसारी (28 वर्ष), ग्राम पारटोल

तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026 को दर्ज किया गया है। आरोपियों पर BNS 2023 की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपराध का तरीका:

आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को YONO ऐप चालू कराने के नाम पर कॉल करते थे। इसके बाद व्हाट्सएप और स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए पीड़ित की स्क्रीन एक्सेस कर YONO का यूजर आईडी और पासवर्ड बनाते थे। OTP मिलते ही नेट बैंकिंग के जरिए पीड़ित के खाते से पैसे उड़ा लेते थे।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.