Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
हजारीबाग मर्डर केस: मास्टरमाइंड भीमराम के BJP से जुड़े होने पर उठे सवाल
Home

हजारीबाग मर्डर केस: मास्टरमाइंड भीमराम के BJP से जुड़े होने पर उठे सवाल

Administrator
Administrator
Author
April 2, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 24 मार्च को हुई 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा न्याय की मांग करने वाला भीमराव ही हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड निकला।

हजारीबाग पुलिस के अनुसार, घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। जांच में मृतक बच्ची की मां, एक ओझा (तांत्रिक) और मां के सहयोगी भीमराव की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर इस साजिश का पर्दाफाश किया।

इस मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। भीमराव के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद राज्यभर में इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन अब आरोपी के कथित भाजपा कनेक्शन ने सियासत को नया मोड़ दे दिया है।

सत्ता पक्ष के दलों—झामुमो और कांग्रेस—ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलना शुरू कर दिया है। हालांकि, भीमराव की पार्टी में सक्रियता और उसकी भूमिका को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चाएं तेज हैं कि हत्या के मुख्य आरोपी का संबंध भाजपा से रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, जबकि इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.