झारखंड में प्राकृतिक पूजा करने वाला आदिवासियों का करम पूजा विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजधानी रांची में करमा महोत्सव की धूम देखने को मिला। अखरा में पाहन की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने करम डाल की पूजा की और जावा की अर्चना कर अच्छी फसल, खुशहाली और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती की कामना की।
राजधानी के जनजातीय भाषा विभाग में भी भव्य आयोजन हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि करमा पर्व केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और संतुलित जीवन का संदेश भी देता है।पूरे राज्य में करमा उत्सव उमंग और आस्था का केंद्र बना रहा। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय विभाग में इस उत्सव का नजारा देखनो को मिला, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखा।