Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा– अंदर से विचलित है विपक्ष
Home, Politics

झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा– अंदर से विचलित है विपक्ष

Administrator
Administrator
Author
February 23, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi:राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कैंप कार्यालय में महासचिव सह वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

प्रवक्ता ने सबसे पहले मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं, उससे प्रतीत होता है कि इस बार मतदान प्रतिशत पिछली बार की तुलना में अधिक रहेगा और संभवतः 50 प्रतिशत के आंकड़े को भी छू सकता है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मतदान के दौरान कुछ त्रुटियां सामने आईं, जिनसे इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ मतदाताओं के मतदान केंद्र में बदलाव की शिकायतें मिलीं, लेकिन जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। इसके परिणामस्वरूप चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि इस नगर निकाय चुनाव से भारतीय जनता पार्टी आंतरिक रूप से विचलित नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि यह चुनाव ईवीएम से नहीं हुआ, इसलिए विपक्षी भाजपा अनावश्यक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि मतगणना भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ क्षेत्रों में आपसी मतभेद की घटनाएं सामने आईं, लेकिन यह मोहल्ले स्तर की छोटी-छोटी बातें हैं, जो मतदान के बाद आपसी सौहार्द के साथ समाप्त हो।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.