Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का ‘अबुआ दिशोम’ बजट पेश, सामाजिक क्षेत्र को प्राथमिकता
Home

झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का ‘अबुआ दिशोम’ बजट पेश, सामाजिक क्षेत्र को प्राथमिकता

Administrator
Administrator
Author
February 24, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम’ बजट सदन में पेश किया। यह उनका लगातार दूसरा बजट है। पिछले वर्ष उन्होंने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।

इस बार के बजट में सामाजिक क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ऊर्जा आपूर्ति और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता में रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला साबित होगा।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री को उनकी पत्नी ने दही-चिनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। मंत्री की पत्नी ने उम्मीद जताई कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को विशेष महत्व मिलेगा।

सरकार का दावा है कि ‘अबुआ दिशोम’ बजट सामाजिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास और राज्य के संतुलित आर्थिक विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.