Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का आम बजट
Home, Politics

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का आम बजट

Administrator
Administrator
Author
February 18, 2026 14 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: Jharkhand Vidhan Sabha में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा तय करने वाले इस अहम सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ, जिसमें सरकार की अब तक की उपलब्धियों, नीतिगत प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी.

यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा और कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों, नीतिगत मुद्दों और वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है.

24 फरवरी को आएगा 2026-27 का बजट

सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन 24 फरवरी होगा, जब राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन में पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि बजट में ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह बजट राज्य की आगामी आर्थिक दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा.

23 फरवरी को कार्यवाही रहेगी स्थगित

नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी.

उपलब्धियों और मुद्दों पर होगी चर्चा

पहले दिन राज्यपाल अपने अभिभाषण में बीते वर्ष की उपलब्धियों और विकास कार्यों का उल्लेख करेंगे. वहीं विपक्ष महंगाई, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है. ऐसे में सत्र के दौरान तीखी बहस और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं.

झारखंड की जनता की नजरें इस बजट सत्र पर टिकी हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में राज्य के विकास और कल्याण से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.