सिमडेगा जिला बल की महिला आरक्षी (म0 आ0/783) रंजीता एक्का की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह हाई कोर्ट, रांची में ड्यूटी पर जाने के क्रम में थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।