राधा नाम के प्रचारक और वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद का जोरों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि महाराज अपने भक्तों को ज्ञान तो दे रहे हैं. मगर उनकी आंखें नहीं खुल रही हैं. आंखें सूजी और चेहरा एक दम सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है. आवाज भी कंपकंपा रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह अपने भक्तों को प्रवचन देने के लिए देर रात बैठे. उन्होंने इस दौरान बताया कि आखिर कष्ट में भी भक्त सेवा क्यों कर रहे हैं?