Bokaro: बोकारो इंप्लाइज लीज हाउस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 28 फरवरी 2026, शनिवार को सेक्टर 3A स्थित क्वार्टर नंबर 643 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लीजधारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का वातावरण देखने को मिला।
बैठक के दौरान सोसाइटी के महामंत्री श्री लक्ष्मी नारायण केसरी ने हाल ही में आयोजित पिकनिक कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों ने पिकनिक को सफल और सुव्यवस्थित बताया तथा खान-पान और आयोजन की सराहना की। सभी ने सहमति जताई कि इस प्रकार का पिकनिक कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से एल.एन. केसरी, डी.एन. राम, ओ.पी.एन. कपूर, मनोहर कुमार सुमन, शुक्ला जी, आर.सी. सिंह, आर्यन मिश्रा, मनोज केसरी, के.पी. केसरी, डी.एल. चौधरी, सुदर्शन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, जानकी राय, गया सिंह सहित अन्य लीजधारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आपसी सद्भाव, एकता और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।