Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
भाभी ने देवर को चाय में ज़हर देकर उतारा मौत के घाट, पति के साथ मिलकर की हत्या
Crime

भाभी ने देवर को चाय में ज़हर देकर उतारा मौत के घाट, पति के साथ मिलकर की हत्या

Administrator
Administrator
Author
February 10, 2026 15 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाभी ने अपने ही देवर को चाय में ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है. मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी गीता देवी और शंकर नायक के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था. इसी बीच शंकर नायक अपनी शादी के लिए लड़की देखने लगा, जो उसकी चचेरी भाभी गीता देवी को नागवार गुजरा. इसी रंजिश और प्रतिशोध की भावना में गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुआ के साथ मिलकर शंकर नायक को चाय में ज़हर पिला दिया. चाय पीते ही शंकर नायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन उसे आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.