मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सपरिवार विधि विधान से बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना की एवं बाबा फौजदारी नाथ का जलाभिषेक भी किया।इसके उपरांत उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य सचिव को बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा,पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान,डीएफओ सात्विक व्यास सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।