Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
महिला दिवस पर 40 हजार सहियाओं को 22 हजार रुपये का तोहफा
Home, Lifestyle

महिला दिवस पर 40 हजार सहियाओं को 22 हजार रुपये का तोहफा

Administrator
Administrator
Author
March 8, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस मौके पर प्रत्येक सहिया को 22 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के प्रेक्षागृह में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari की धर्मपत्नी श्रीमती इरफाना इरफान थीं। उन्होंने स्वास्थ्य सहियाओं को सांकेतिक रूप से 22 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। यह राशि झारखंड सरकार की योजना के तहत “झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी” कार्यक्रम में प्रति माह 2000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के 11 महीनों की एकमुश्त राशि 22 हजार रुपये सहियाओं के खातों में हस्तांतरित की गई है।

कार्यक्रम के दौरान 48 स्वास्थ्य सहियाओं, 24 सहिया साथियों, पांच महिला चिकित्सकों और 72 सीएचओ व महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दो ऐसी स्वास्थ्य सहियाओं को भी सम्मानित किया गया, जो हाल ही में मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं।

इस अवसर पर श्रीमती इरफाना इरफान ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मसम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी Kalpana Soren महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सहिया, एएनएम, सीएचओ और महिला चिकित्सकों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सशक्त और एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. अनिता सिन्हा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक Shashi Prakash Jha की पत्नी श्रीमती मीनाक्षी झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में एनएचएम की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहित कई अधिकारी, स्वास्थ्य सहियाएं और महिला स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.