Ranchi: नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र में 24.90 प्रतिशत जबकि बुंडू नगर पंचायत में 39.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5:00 बजे तक चलेगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
शहरी सरकार के गठन के लिए हो रहे इस चुनाव में मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।