Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार
Health, Home

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार

Administrator
Administrator
Author
February 24, 2026 16 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास घने जंगलों में हुआ। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से टूट गया।

रांची एयरपोर्ट के निदेशक के अनुसार, विमान ने कोलकाता एटीसी से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे अचानक उसका संचार और रडार संपर्क बंद हो गया। इसके बाद प्रशासन को अलर्ट किया गया और खोज-बचाव अभियान शुरू किया गया।

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से विमान गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। घने जंगल और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

बताया जा रहा है कि यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, मरीज के 2 परिजन (अटेंडेंट), 1 मुख्य पायलट (PIC) और 1 को-पायलट शामिल थे।

हादसे की जांच के लिए एएआईबी (Aircraft Accident Investigation Bureau) की टीम को रवाना किया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.