Ranchi: संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लोक भवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वित्त मंत्री ने राज्यपाल को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की आधिकारिक प्रति समर्पित की।
भेंट के दौरान राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य के वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं तथा आगामी वित्तीय प्राथमिकताओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सामाजिक कल्याण योजनाओं और आर्थिक प्रगति को गति देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बजट को लेकर राज्य सरकार की आगामी योजनाओं पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।