भारत के लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर झारखंड के कई जिलों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर की ओर से रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। राजधानी रांची के ओटीसी ग्राउंड से रन फोर यूनिटी में सैकड़ो युवाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत आजाद होने के बाद सभी को एकजुट किया। जिसकी वजह से भारत एक गणराज्य बना। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष उनकी जयंती मनाती आई है। रन फोर यूनिटी में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनके नीति सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बोकारो की लौह नगरी में बड़े ही भव्य तरीके से और धूमधाम से मनाई गई। सुबह सवेरे बोकारो पुलिस के नेतृत्व में सरदार सरदार पटेल की प्रतिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस के जवान तथा बोकारो वासी ने शिरकत की। सर्वप्रथम लौह पुरुष के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चनकिया गया, उसके बाद राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बोकारो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं तमाम लोगों ने बोकारो के सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल से बोकारो परिषद तक एकता की दौड़ लगाई। इस अवसर पर बोकारो की उपयुक्त अजय नाथ झा ने कहा की सरदार पटेल का जन्म दिवस देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए मनाया जाता है। आजादी के बाद सरदार पटेल की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश की सिविल सर्विस और पुलिस के गठन में एवं देश की रियासतों को एकजुट करने में जो भूमिका निभाई उसे सदा याद किया जाएगा। आज के युवाओं को भी इसकी जानकारी हो और उन्हें देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रेरित किया जा सके इसके लिए यह राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया जाता है। बोकारो पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह से पूरे देश को एकजुट किया और एक मजबूत राष्ट्र का रूप दिया उसे भूला नहीं जा सकता है। आज हम उन्हीं के सुझाए हुए बातों पर चलते हुए राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया है और हम लोगों को को एकजुट रहने और मजबूत राष्ट्र बनाने का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं पलामू में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देवरी कलां ओ0पी0 पुलिस द्वारा RUN FOR UNITY के तहत दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें मे ओपी प्रभारी बबलू कुमार समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।