Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
संजय सेठ ने नगर निगम चुनाव पर उठाए सवाल
Home

संजय सेठ ने नगर निगम चुनाव पर उठाए सवाल

Administrator
Administrator
Author
February 24, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोडा स्थित सांसद कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रेस वार्ता कर नगर निगम चुनाव 2026 की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में इस बार का नगर निकाय चुनाव “सबसे कुव्यवस्थित चुनाव” के रूप में याद किया जाएगा।

संजय सेठ ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अव्यवस्था और कथित साजिश के कारण 50 हजार से अधिक मतदाताओं का वोट प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग वार्ड और अलग-अलग बूथों में बांट दिया गया, जिससे मतदान में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि एक ही मतपेटी में वार्ड पार्षद और महापौर के बैलेट पेपर डलवाए गए, जो चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। कई मतदाता वोटर पर्ची लेकर बूथ पहुंचे, लेकिन सूची में उनका नाम ही नहीं मिला। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी बूथों पर विशेष व्यवस्था नहीं किए जाने की बात उन्होंने उठाई।

संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में NOTA का प्रावधान होता है, लेकिन इस नगर निगम चुनाव में इसे हटा दिया गया। साथ ही बैलेट पेपर छपाई में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनके अनुसार, कई मतदाता यह समझ ही नहीं पाए कि मुहर कहां लगानी है, जिससे मतदान प्रभावित हुआ।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव बजट

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.