Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
हरे बस्ते में ‘अबुआ बजट’ 2026, विधानसभा में आज पेश होगा राज्य का वित्तीय खाका
Politics

हरे बस्ते में ‘अबुआ बजट’ 2026, विधानसभा में आज पेश होगा राज्य का वित्तीय खाका

Administrator
Administrator
Author
February 24, 2026 11 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार अपना बहुप्रतीक्षित बजट आज सदन में पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर थोड़ी ही देर में विधानसभा में ‘अबुआ बजट’ 2026 प्रस्तुत करेंगे।

इस बार बजट को लेकर एक खास बदलाव भी चर्चा में है। पारंपरिक लाल बस्ते की जगह हरे रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लाए गए हैं। हरा रंग राज्य के विकास, समृद्धि और हरित सोच का प्रतीक माना जा रहा है, जिसे सरकार के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है।

बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता विधानसभा पहुंच चुके हैं। सदन के बाहर और भीतर राजनीतिक हलचल तेज है। आम जनता, कर्मचारियों, युवाओं और व्यापारिक वर्ग की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, कृषि और सामाजिक सुरक्षा को लेकर क्या बड़े ऐलान करती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘अबुआ बजट’ 2026 झारखंड के विकास को किस नई दिशा में आगे बढ़ाता हैं।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.