रांची: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के उद्देश्य से संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने या शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।