रांची: होली के मौके पर ब्राउन शुगर की सप्लाई की तैयारी में जुटे एक कुख्यात तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि किसी ने इसकी सूचना एसएसपी को दी थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। निर्देश के आलोक में प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
पुलिस टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूड़ी गली में छापेमारी कर कुख्यात तस्कर रॉकी यादव उर्फ प्रिंस को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। होली के दौरान नशे के कारोबार पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।