राजधानी रांची के अल्बर्ट एका चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला की ओर से केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। यह पुतला दहन कार्यक्रम केंद्र की सत्ताधारी पार्टी इंडिया की तरफ से लोकसभा के पटल में रखे गए 130 वां संविधान संशोधन बिल के विरोध में रहा ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित रांची जिला कमेटी के पताधिकारी ने कहा कि लोकसभा के पटल पर लगातार केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बिल के माध्यम से शगुफा ला रही है.130 वा संविधान संशोधन बिल का झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्व विरोध करता है और जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाता तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आंदोलन जारी रहेगा।