Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Bokaro: चास नगर निगम चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, मतदाताओं से सहयोग की अपील
Home, Politics

Bokaro: चास नगर निगम चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, मतदाताओं से सहयोग की अपील

Administrator
Administrator
Author
February 18, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Bokaro: चास नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया.

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर और सीडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे सड़क जाम न करें और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. साथ ही उन्हें चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई. प्रशासन ने यह भी बताया कि मतदान के दिन सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें.

पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने पसंद के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.