Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Dhanbad: प्रिंस खान गिरोह को बड़ा झटका, कुख्यात किशन उर्फ तस्लीम खान रांची से गिरफ्तार
Crime

Dhanbad: प्रिंस खान गिरोह को बड़ा झटका, कुख्यात किशन उर्फ तस्लीम खान रांची से गिरफ्तार

Administrator
Administrator
Author
February 13, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Dhanbad: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से फरार चल रहा था और आखिरकार उसे Ranchi से दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को धनबाद लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस मामले का खुलासा सिटी एसपी Ritwik Srivastava ने प्रेस ब्रीफिंग में किया. उन्होंने बताया कि बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/25 और 11/26 में वांछित चल रहे आरोपी के रांची में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुख्यात अपराधी Prince Khan के लिए काम करता था. उसका काम गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली में सहयोग करना, व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, अपराधियों को ठिकाना दिलाना और आर्थिक मदद पहुंचाना था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रंगदारी से जुटाई गई अवैध रकम को जमीन और अन्य व्यवसायों में निवेश कराया जाता था, जिसमें आरोपी की अहम भूमिका थी.

पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी और गिरोह की कमर टूट सकती. 

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.