Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
Purnia Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर छावनी में तब्दील
Crime, Home, National

Purnia Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर छावनी में तब्दील

Administrator
Administrator
Author
February 13, 2026 8 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Patna: Purnia में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया. कोर्ट आने-जाने वाली मुख्य सड़क अस्थायी रूप से सील कर दी गई और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे के बाद यह धमकी भरा ईमेल मिला. सूचना मिलते ही Purnia Police अलर्ट मोड में आ गई और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पूर्णिया सदर डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. बम स्क्वॉड और श्वान दस्ता परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रहा है. कई थानों के प्रभारी और सैकड़ों जवान सुरक्षा घेरा बनाए हुए हैं.

सुरक्षा कारणों से कोर्ट का नियमित कामकाज फिलहाल बाधित है. परिसर और आसपास के रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. हालांकि, वकीलों और कर्मचारियों की सीमित मौजूदगी बनी हुई है, लेकिन माहौल में स्पष्ट रूप से डर देखा जा रहा है.

इस बीच Purnia Bar Association के अध्यक्ष Avadhesh Tiwari ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई जगहों पर ईमेल के जरिए इस तरह की धमकियां सामने आई हैं. यदि यह धमकी फर्जी निकली, तब भी यह एक गंभीर मुद्दा है कि ऐसी हरकतें कौन और क्यों कर रहा है. उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कोर्ट का कामकाज आज कैसे संचालित होगा. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और संदिग्ध ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

चुनाव सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.