कांग्रेस की पूर्व विधायक और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंध्रा के एक सांसद सीएम रमेश के भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि सांसद ने यहां कंपनी लीज पर ली है।उनके ही भाई ने धमकी दी है। इसको लेकर उन्होंने केरेडारी थाने में मामला भी दर्ज कराया है। अंबा प्रसाद के द्वारा धमकी देने का एक ऑडियो वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड में खनिजों की लूट होते रही है।बिरसा मुंडा से लेकर शिबू सोरेन ने इसकी लड़ाईं लड़ी।वहीं बड़कागांव में अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मेरे पिता और माता को जेल भेजा गया था।अब आंध्रा की एक कंपनी यहां अवैध खनन कर रही है।जब उसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाया। तो उन्हें धमकी दी जा रही हैं।जिसमें उनकी पोलिटिकल लाइफ खराब करने की धमकी दी जा रही है।अंबा प्रसाद ने बताया कि कंपनी के मालिक के भाई धमकी दे रहे है।इससे प्रशासन पर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वो भी कंपनी के साथ मेरे खिलाफ लगे हुए है।क्योंकि उनके घर पर 400 पुलिस फोर्स आय और उनके ड्राइवर को साथ ले गई।ऐसा लगता है कि प्रशासन इस कंपनी के साथ मिली हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कहीं न कहीं माफियाओं के साथ प्रशासन का गठजोड़ है।प्रशासन मुख्यमंत्री के आंखों में धूल झोंक रही है।एक महिला को धमकी दी जा रही है। झामुमो कांग्रेस की सरकार होने के बाबजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव को धमकी मिल रही है।प्रशासन पुलिस कंपनी की लठैत बन गई। अंबा प्रसाद ने सवाल उठते हुए कहा कि सूर्या हांसदा को क्या कंपनी के इशारे पर नही मारा गया होगा।ऐसे में मुझे डर है कि कही मेरे साथ कुछ गलत ना हो जाए।