Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
दिशा की बैठक में रांची को नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प

दिशा की बैठक में रांची को नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प

Administrator
Administrator
Author
September 2, 2025 28 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

जिला विकास समन्यव एवं अनुश्रवण समिति,दिशा की बैठक आज रांची के एटीआई सभागार में हुई।बैठक की अध्यक्षता रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की।इस मौके पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद दीपक प्रकाश,आदित्य साहू,कालीचरण सिंह मुंडा, महुआ माजी,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल और अमित महतो मौजूद थे।इस मौके रांची के उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समय कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

बैठक के संबंध में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा  दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी सांसद और विधायक ने टीम भावना से रांची को नंबर वन शहर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि रांची शहर को बहुत जल्द ही केतारी बागान और पावर हाउस दो फ्लावर का सौगात मिलने वाला है। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि रांची नगर निगम का चुनाव जल्द हो ताकि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ शहर को मिल सके।

इधर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और रांची के विधायक सीपी सिंह ने अधिकारियों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि की बातों को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। वही रांची सीपी  विधायक सीपी सिंह ने पुलिस प्रशासन जाति धर्म संप्रदाय से हुआ रोड पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान या फिर सड़कों पर चालान काटने की बात हो पुलिस तुष्टीकरण के तहत कार्य कर रही है।

इधर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक दिशा की महत्वपूर्ण बैठक में गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड में केंद्रीय योजनाओं में भी केंद्र सरकार अपना अंशदान नहीं दे रही है। 

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.