रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राज्यपाल ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी किसी भी राज्य के विकास के लिए कानून व्यवस्था अनिवार्य है प्रदेश में भाईचारा शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इन्होंने कहा राज्य में अपराध के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जा रही है और इन प्रयासों के फल स्वरुप अब तक 197 नक्सली गिरफ्तार हुए 17 नक्सली मारे गए और 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के साथ-साथ हमारी सरकार हर नागरिक की वैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि परंपरागत रूप से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री तिरंगा फहराते हैं, जबकि राज्यपाल उप-राजधानी दुमका में ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन इस बार शिबू सोरेन के निधन के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में श्राद्ध कर्म में व्यस्त हैं। जिसकी वजह से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया।