राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा स्वर्गीय शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर आयोजित तीन दिवसीय पैदल मार्च का कल रविवार 7 सितंबर 2025 को रांची में भव्य समापन हुआ। इस मार्च में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 86 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर अपने संकल्प को दर्शाया। यह मार्च दिशोम गुरु के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होकर रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुँचा, जहाँ कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक उत्थान के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया।
कल रविवार को मार्च के अंतिम दिन, राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष श्री उत्तम यादव और सैकड़ों कार्यकर्ता रांची पहुँचे और मुख्यमंत्री आवास पर जाकर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात का प्रयास किया। हालांकि, मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त होने के कारण कल उपलब्ध नहीं थे, वही वहीं झारखंड राज्यपाल के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण मिल नहीं पाए उन्होंने भी आज का मुलाकात का समय निर्धारित हुआ है, बता दे की नेमरा से रांची तक की इस यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों का अपार समर्थन और उत्साह देखने को मिला। जनता ने दिशोम गुरु के सम्मान में राष्ट्रीय युवा शक्ति की इस मुहिम को पूर्ण समर्थन दिया। लोग नारों, उत्साहवर्धन और सहयोग के साथ इस मार्च में शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दिशोम गुरु का समाज के प्रति योगदान आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।