Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
इस्पात प्रबंधन के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा
Business

इस्पात प्रबंधन के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

Administrator
Administrator
Author
October 5, 2025 68 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

बोकारो इस्पात प्रबंधन अबतक स्टील प्लांट में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं की वजह से सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का आरोप झेल रहा था, लेकिन अब बोकारो स्टील प्लांट के ठेकेदारों कॉन्ट्रैक्ट्स एसोसिएशन के बैनरतले बैठक कर वर्षों से अपनी लंबित मांगों के समर्थन काम रोको प्रस्ताव लाकर बोकारो इस्पात प्रबंधन को एक झटका दे दिया है। 

गौरतलब है कि आज बोकारो इस्पात के उत्पादन में ठेका श्रमिकों की एक बड़ी भूमिका है जिस वजह से यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

आज कॉन्ट्रैक्ट्स एसोसिएशन ने बैठक कर काम रोको प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि प्रबंधन हमारी हकों की अनदेखी करने पर आमादा है, लगातार हुई वार्ता के बाद प्रबंधन अपने ही किया वादे से मुकर अपनी मंशा जता दी है। करोना काल में भी श्रमसेतु बंधुओं ने अपनी मेहनत से प्लांट को करोना के असर से मुक्त रखा वरन उत्पादन पर भी असर नहीं पड़ने दिया। आज भी स्टील उत्पादन में श्रमबंधुओं की अहम भूमिका है जिसकी प्रबंधन अनदेखी कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पास सेक्शन से लेकर कार्यस्थल तक ठेकेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, दूसरी तरफ वर्षों से हमारे कार्य बिल का भुगतान भी लंबित रखा गया है। इसलिए अब हमें अब संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है, जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।


Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.