हजारीबाग। जिले के बड़कागांव में एनटीपीसी के मुआवजा शिविर के दौरान हुई झड़प के बाद पुलिस ने सैकड़ों ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया गया।
साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में गुरुवार सुबह से ही ग्रामीणों ने बड़कागांव थाने का घेराव कर दिया है। ग्रामीण बड़ी संख्या में एकजुट होकर पुलिस कार्रवाई रद्द करने और गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।