हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा बटालियन टीम के द्वारा संयुक्त अभियान के क्रम में गोरहर थाना क्षेत्र के पाती पीरी जंगल में हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के तीन टॉप इनामी नक्सलियों को मार गिराया है जिसमें सहदेव सोरेन, केंद्रीय कमेटी सदस्य जिसके ऊपर इनाम एक करोड़, रघुनाथ हेंब्रेम, झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य, जिसके ऊपर 25 लाख तथा बिरसेन गंझू जोनल कमिटी सदस्य, जिसके ऊपर 10 लाख इनाम शामिल हैं। पुलिस ने मारे गए उग्रवादियों के पास से तीन एके 47 रायफल सहित उग्रवादी संगठन से जुड़े अन्य वस्तुएं बरामद किया है। पूरे क्षेत्र में पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं।