Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
चुनाव के बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री होंगे', चिराग पासवान ने अचानक से बदल लिए सुर
Politics

चुनाव के बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री होंगे', चिराग पासवान ने अचानक से बदल लिए सुर

Administrator
Administrator
Author
July 29, 2025 70 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति अपने सुर अचानक से बदल लिए हैं। चिराग पासवान ने अब कहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में चिराग ने इस बात पर दुख जाहिर कर दिया था कि उन्हें दुख है कि वह ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जहां पर अपराध बेकाबू हो गया है। हालांकि, अब चिराग पासवान के सुर अचानक से बदल गए हैं। चिराग पासवान ने अब कहा है कि बिहार में चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे।

क्या बोले चिराग पासवान?

बिहार के हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। चिराग ने सोमवार को कहा- ‘‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’’

पहले क्या बोले थे चिराग पासवान?

बीते कुछ समय से चिराग पासवान बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार हमलावर थे। चिराग ने प्रशासन पर अपराधियों के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। चिराग ने कहा था- "मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।"

बिहार में चुनाव करीब

बिहार में विधानसभा चुनाव करीब है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। किसी भी दल को जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। बिहार चुनाव में इस बार मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.