Ranchi: झारखंड कैडर के IAS अधिकारी केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता के कारण भी अलग पहचान रखते हैं। राज्य में कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने मेडिकल, मैनेजमेंट और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में पढ़ाई की है।
8 IAS अधिकारियों के पास MBBS की डिग्री
झारखंड कैडर में वर्तमान में आठ IAS अधिकारी ऐसे हैं जिनके पास MBBS की डिग्री है। इनमें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के अलावा डॉ. अमिताभ कौशल, डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा, डॉ. नेहा अरोड़ा, डॉ. शांतनु अग्रहरि, डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह, डॉ. बरासत क्यूम और डॉ. कुमार ताराचंद शामिल हैं।
10 अधिकारियों ने किया है MBA
राज्य के 10 IAS अधिकारियों के पास MBA की डिग्री है। इनमें पूजा सिंघल, सुनील वर्णवाल, मनीष रंजन, जितेंद्र सिंह, गोपाल जी तिवारी, वरुण रंजन, भोर सिंह यादव, विशाल सागर, सौरभ भुवानिया और आदित्य पांडेय शामिल हैं।
एक अधिकारी CA और एक के पास LLM
झारखंड कैडर में हर्ष मंगला चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं, जबकि रविशंकर शुक्ला ने एलएलएम (LLM) की पढ़ाई की है।
36 अधिकारी आर्ट्स बैकग्राउंड से
राज्य में 36 IAS अधिकारी आर्ट्स पृष्ठभूमि से आते हैं। इनमें अबुबकर सिद्दीख, प्रवीण टोप्पो, के. श्रीनिवासन, कृपानंद झा, विप्रा भाल, राजेश सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, ए. मुत्थुकुमार, उमाशंकर सिंह, अमित कुमार, राजीव रंजन, अबु इमरान, रीना हांसदा, अभिनव प्रकाश, शशि प्रकाश सिंह, कीर्ति श्री, हेमंत सती, राजेश्वरी बी, संजीव कुमार बेसरा, कुमुद सहाय, आकांक्षा रंजन, आदित्य कुमार आनंद, सुनील कुमार, रंजीत लाल, माधवी मिश्रा, अंजली यादव, कर्ण सत्यार्थी, गरिमा सिंह, हिमांशु मोहन और उत्कर्ष गुप्ता जैसे अधिकारी शामिल हैं।
मुख्य सचिव सहित 89 अधिकारी साइंस बैकग्राउंड के
झारखंड कैडर में सबसे अधिक 89 IAS अधिकारी साइंस पृष्ठभूमि से हैं। इनमें राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ शैलेश सिंह, निधि खरे, अजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, वंदना दादेल, मस्तराम मीणा, हिमानी पांडेय, अराधना पटनायक, राहुल शर्मा, के.के. सोन, विनय चौबे, राहुल पुरवार, राजेश शर्मा, प्रशांत कुमार, के. रवि कुमार, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, राहुल सिन्हा, छवि रंजन, मंजूनाथ भजंत्री, संदीप सिंह, सूरज कुमार, जीशान कमर, मृत्युंजय वर्णवाल, किरण पासी, नैंसी सहाय, सुशांत गौरव, कुलदीप चौधरी समेत कई अधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा फैज अहमद, अनन्य मित्तल, आदित्य रंजन, नमन प्रियेश लकड़ा, राम निवास यादव, मेधा भारद्वाज, चंदन कुमार, लोकेश मिश्रा, नितिश कुमार सिंह, प्रेरणा दीक्षित, अभिजित सिन्हा, ऋतुराज, समीरा एस, रवि आनंद, दिनेश यादव, दीपक दुबे, आलोक कुमार, मोहम्मद जावेद हुसैन, सैयद रियाज अहमद, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, शताब्दी मजूमदार, रवि जैन, दीपांकर चौधरी, आशीष अग्रवाल, पियूष सिन्हा, उत्कर्ष कुमार, सन्नी राज, रिया सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रुति राजलक्ष्मी, प्रांजल ढांडा, अर्नव मिश्रा, सिद्धांत कुमार और हिमांशु लाल जैसे अधिकारी भी साइंस बैकग्राउंड से आते हैं।
झारखंड कैडर में विभिन्न क्षेत्रों से पढ़े-लिखे अधिकारियों की मौजूदगी प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत बनाती है।