Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए सभापतियों का मनोनयन
Politics

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए सभापतियों का मनोनयन

Administrator
Administrator
Author
February 18, 2026 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: राजधानी रांची स्थित झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के सुचारु संचालन को लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन में सभापतियों के नामों की घोषणा की. सत्र के संचालन के लिए स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव को सभापति मनोनीत किया गया है.

कार्यमंत्रणा समिति गठित

बजट सत्र के संचालन और कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति का भी गठन किया गया है. समिति की अध्यक्षता स्वयं स्पीकर रवींद्रनाथ महतो करेंगे. समिति के सदस्यों में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी को शामिल किया गया है.

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी

सदन की कार्यवाही में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए हैं. इनमें दीपक बिरूआ, सीपी सिंह, मथुरा महतो, नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो शामिल हैं.

इसके साथ ही सदन में राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों को भी पेश किया गया. बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

बजट

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.