Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
झारखंड सरकार की नई पहल: रिटायर्ड कर्मचारियों को कृषि गणना में कॉन्ट्रैक्ट जॉब का मौका
Home

झारखंड सरकार की नई पहल: रिटायर्ड कर्मचारियों को कृषि गणना में कॉन्ट्रैक्ट जॉब का मौका

Administrator
Administrator
Author
March 20, 2026 10 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: झारखंड सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों के लिए एक अहम अवसर प्रदान किया है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि गणना कार्यों की निगरानी हेतु संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधारित नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के तहत कृषि गणना कोषांग में संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक और लेखापाल के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने की तारीख से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम तिथि तक उम्र 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर संचालन और टाइपिंग में दक्ष उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास कृषि गणना कार्यों का अनुभव है, उन्हें चयन में वरीयता मिलेगी। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी, जो कुल 40 अंकों का होगा।

आवेदन के साथ उम्मीदवारों को यह शपथ पत्र भी देना अनिवार्य होगा कि उनके खिलाफ कोई विभागीय या आपराधिक मामला लंबित नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को मानदेय और भत्ते वित्त विभाग के 2016 और 2022 के प्रावधानों के अनुसार दिए जाएंगे।

यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी और शुरुआत में एक वर्ष के लिए की जाएगी। उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधूरे या अस्पष्ट आवेदन बिना किसी सूचना के खारिज कर दिए जाएंगे।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.