Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
टाटी स्टेशन पर ब्लॉक से रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ देरी से चलेंगी
Home

टाटी स्टेशन पर ब्लॉक से रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ देरी से चलेंगी

Administrator
Administrator
Author
March 6, 2026 11 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

Ranchi: रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटी स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने इससे संबंधित नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर 7 और 8 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। वहीं 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर 7, 8 और 9 मार्च 2026 को रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस भी 7 और 8 मार्च को रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 15027 सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 7 और 8 मार्च को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से सम्बलपुर से रवाना होगी। वहीं 18310 जम्मू तवी–सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) 6 मार्च को जम्मू तवी से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

इसके साथ ही 18309 सम्बलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची) 7 मार्च को सम्बलपुर से अपने तय समय से एक घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.