Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
दुबई में फंसे 60 व्यवसायी सकुशल रांची लौटे
Home

दुबई में फंसे 60 व्यवसायी सकुशल रांची लौटे

Administrator
Administrator
Author
March 5, 2026 12 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

रांची: दुबई में फंसे झारखंड के करीब 60 व्यवसायियों का दल गुरुवार को सकुशल रांची लौट आया। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही परिजनों और कंपनी के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, सभी व्यवसायी एक कंपनी के टूर पैकेज के तहत 24 फरवरी को कोलकाता से दुबई के लिए रवाना हुए थे। इस दल को 28 फरवरी को वापस भारत लौटना था। लेकिन 28 फरवरी को जैसे ही ये लोग अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, वहां अचानक हालात बिगड़ गए और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया।

अचानक बनी इस स्थिति के कारण सभी व्यवसायी काफी देर तक एयरपोर्ट परिसर में फंसे रहे। बाद में किसी तरह वे सुरक्षित स्थान (सेल्टर) तक पहुंचे और वहीं इंतजार करते रहे। स्थिति सामान्य होने और एयरपोर्ट दोबारा चालू होने के बाद कंपनी के सहयोग से सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई।

गुरुवार को जब यह दल रांची पहुंचा तो उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और एयरपोर्ट पर उनका भावुक स्वागत किया। सभी व्यवसायियों ने सुरक्षित वापसी पर खुशी जताते हुए सहयोग करने वालों का आभार भी व्यक्त किया।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.