Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
बुंडू में उपाध्यक्ष बनने की खुशी में निकला भव्य विजय जुलूस, जोरदार स्वागत
Home

बुंडू में उपाध्यक्ष बनने की खुशी में निकला भव्य विजय जुलूस, जोरदार स्वागत

Administrator
Administrator
Author
March 19, 2026 13 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

बुंडू: नगर पंचायत बुंडू में उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद वार्ड संख्या 8 के पार्षद रविंद्र उरांव उर्फ लालू उरांव का शहर में भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में पूरे बुंडू में उत्साह और उल्लास के साथ विजय जुलूस निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपायुक्त कार्यालय रांची में संपन्न हुआ। इसके बाद 13 वार्ड पार्षदों में से रविंद्र उरांव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया, क्योंकि उनके खिलाफ किसी अन्य पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

उपाध्यक्ष बनने के बाद जैसे ही लालू उरांव बुंडू पहुंचे, स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विजय जुलूस की शुरुआत बुंडू बस स्टैंड से हुई, जो धुर्वा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक पहुंची, जहां माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जुलूस सुभाष चौक पहुंचा, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

जुलूस शहर के काली मंदिर चौक, मुख्य बाजार, बजरंग दल, पुराना बाजार टोली होते हुए अंततः उनके आवास तक पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते में लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर, आतिशबाजी करते हुए और नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोगों ने नए उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.