Ranchi: रांची-टाटा रोड (NH-33) पर बुंडू थाना क्षेत्र के बासीदा मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। शनिवार को कोलकाता से रांची की ओर जा रहा फ्लिपकार्ट का कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, कंटेनर को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे कंटेनर चालक का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
अगर कंटेनर सड़क पर ही अनियंत्रित होता, तो कई छोटे-बड़े वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। चालक ने खुद को सुरक्षित रखते हुए अन्य वाहनों को भी बचा लिया।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।