Mobile Header Ad
BHASKAR TIMES Logo
WhatsApp चैनल
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कानून: 10–15 साल बाद भी आरोपी को मिल सकती है सजा
Crime

महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कानून: 10–15 साल बाद भी आरोपी को मिल सकती है सजा

Administrator
Administrator
Author
March 6, 2026 9 views 0 likes

Content Top Ad Space

This is a sample ad for content top position

नई दिल्ली: महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून बेहद सख्त है। कानूनी प्रावधानों और अदालतों के कई फैसलों ने यह साफ कर दिया है कि छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास जैसे अपराध समय बीतने से खत्म नहीं होते। अगर किसी महिला या लड़की के साथ वर्षों पहले भी ऐसी घटना हुई हो, तो आरोपी के खिलाफ बाद में भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है।

अदालतों का मानना है कि कई बार सामाजिक दबाव, बदनामी का डर या आरोपी की धमकी के कारण पीड़िता तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा पाती। इसलिए देरी से दर्ज की गई एफआईआर को केवल इसी आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। यदि पीड़िता के बयान विश्वसनीय हों और पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हों, तो घटना के 10 से 15 साल बाद भी आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है।

कानून में ऐसे मामलों के लिए सख्त धाराएं तय की गई हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना दंडनीय अपराध है। वहीं धारा 62 के तहत दुष्कर्म के प्रयास के मामले में भी कड़ी सजा का प्रावधान है, जिसमें दोषी को उम्रकैद तक की आधी सजा दी जा सकती है।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ किए गए अपराधों में समय बीत जाने से आरोपी को राहत नहीं मिलती। ऐसे मामलों में न्याय दिलाने का अधिकार पीड़िता के पास हमेशा बना रहता है।

Content Middle Ad Space

This is a sample ad for content middle position

Content Bottom Ad Space

This is a sample ad for content bottom position

Tags

सरकार

Share This Article

About the Author

Administrator

Administrator

Stay Updated

Get the latest news delivered to your inbox

We respect your privacy. Unsubscribe at any time.